महिला डाॅक्टर ने पूर्व ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

एक प्राइवेट अस्पताल की महिला डाक्टर ने पूर्व ससुर पर छेड़छाड़ व पीछा करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले उसने अपने पति से अमेरिका में तलाक ले लिया था। बावजूद इसके पूर्व पति के परिजन उसे परेशान कर रहे हैं। सेक्टर- 56 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह एक नामी अस्पताल में चिकित्सक हैं।

शादी के बाद वह अमेरिका में रहने लगी थी। लेकिन कुछ कारणों से पति से विवाद के बाद उनका अमेरिका में ही तलाक हो गया। अब वह वापस भारत आकर एक नामी अस्पताल में डाक्टर हैं। उसके पूर्व पति के परिजन भी उनके घर के पास ही रहते हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पूर्व ससुर उसका पीछा करके उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते हैं। अक्सर वह मार्केट में उनके पीछे आते हैं। जब वह अस्पताल में होती हैं तो इलाज के बहाने अस्पताल आकर उन पर नजर रखते हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kWVccr

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ