वेतन जारी कर दिया डॉक्टरों ने कहा- अभी तक नहीं आया, देर रात जूस पिलाकर महापौर जयप्रकाश ने खत्म कराया हड़ताल

वेतन की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से वेतन न मिलने के चलते नार्थ एमसीडी के अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल लगातार बुधवार के दिन भी जारी रही। डॉक्टरों ने निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे।

वहीं निगम के महापौर जयप्रकाश ने हड़ताल खत्म करने की अपील भी की, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक चिकित्सा सेवाएं शुरु नहीं करेंगे। इसके चलते दिल्ली के अन्य अस्पतालों पर भी मरीजों का बोझ बढ़ गया है।

वहीं निगम प्रशासन के अनुसार सभी बकाया का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन उत्तरी दिल्ली नगर निगम डॉक्टर्स एसोसिएशन (एमसीडीसीए) के डॉक्टरों का कहना है कि उनके खाते में वेतन नहीं आया है। महापौर जयप्रकाश ने एक बयान में दावा किया था कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने डॉक्टरों का सितंबर तक बकाया वेतन, सफाई कर्मचारियों और डीबीसी कर्मियों का अगस्त तक का वेतन दिया है।

साथ ही नर्सों का जुलाई तक और स्वास्थ्यकर्मियों का जून तक का बकाया वेतन जारी कर दिया। लेकिन एमसीडीसी महासचिव मारुति सिन्हा ने का कहना है कि वेतन नहीं मिला है, इसलिए हमारी हड़ताल अब भी जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jDqgx9

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ