मांगों को लेकर कर्मियों ने दी भूख और टूलडाउन हड़ताल की चेतावनी

मांगों को लेकर एक सप्ताह से चल रहे धरने में बुध‌वार को म्युनिसिपल कारपोरेशन इंप्लाइज फेडरेशन के पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए चेतावनी दी है यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे भूख हड़ताल व टूलडाउन हड़ताल जैसे कदम उठा सकते हैं। इन्होंने कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहा है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया भुगतान, कच्चे कर्मचारियों की सैलरी, शिक्षा भत्ता, मेडिकल बिलों का भुगतान एवं एसीपी का एरियर तथा एसीपी लगाने की मांग को लेखा शाखा के सामने कर्मचारियों ने बुधवार को भी प्रदर्शन किया।

मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन को फेडरेशन मांग पत्र दे चुकी है, लेकिन अभी तक उस पर कोई वार्तालाप नहीं हुआ। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगें न मानने पर 14 अक्टूबर से कर्मचारियों का धरना आगे भी जारी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37qrERb

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ