कोरोना से 24 घंटे में दो की मौत, 598 नए केस आए, 502 ठीक होकर घर पहुंचे

कोरोना से 24 घंटे में दो मरीजों की मौत हो गई। जबकि 598 नए केस भी आए। इस दौरान ठीक होने वाले 502 मरीजों को घर भेज दिया गया। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 30337 व ठीक होने वालों का आकड़ा 27669 तक पहुंच गया।

डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार जिले में अभी तक 274310 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए। इनमें से 243475 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। जबकि 498 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

अभी तक 30337 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 440 लोग अस्पताल में दाखिल हैं। जबकि 1958 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेट हैं। अभी तक ठीक होने के बाद 27669 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना से अभी तक 270 मरीजों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36zZAso

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ