शराब पीते विवाद में 2 दोस्तों ने कंपनी कर्मी को गोली मारी, मौत

गांधी नगर में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दो दोस्तों ने निर्यात कंपनी के कर्मचारी गौरव (22) को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज को गौरव के परिवार वालों ने पटाखा समझकर अनसुना कर दिया, लेकिन जब उसके दोस्तों को भागते देखा तो उन्हें शक हुआ और छत पर जाकर देखा तो गौरव लहुलुहान अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस को सूचना देकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मूल रूप से बिहार के छपरा इलाके के गांव सहजा निवासी गौरव अपने परिवार के साथ गांधी नगर में रहता था और निर्यात कंपनी में नौकरी करते था। उनके पड़ोस में मेवात निवासी गोलू भी रहता है। गौरव ने दिवाली के अवसर पर अपने घर कॉकटेल पार्टी आयोजित की थी। उसने गोलू व उसके एक अन्य दोस्त को भी बुलाया। परिवारिक पहचान होने के कारण गौरव के परिजनों ने गोलू व उसके दोस्त को घर आने दिया। दिवाली के दिन शाम को गौरव, गोलू व गोलू का दोस्त छत पर बैठे शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलू व उसके दोस्त ने गौरव को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पहले गौरव के परिजनों को लगा कि पटाखे बज रहे हैं, लेकिन उसके दोस्तों को भागते हुए देखकर शक हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kyk9ug

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ