शादी का झांसा देकर महिला से 3 साल तक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर 27 वर्षीय महिला से तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बुधवार को राजेंद्रा पार्क थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से बिहार की रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में रह रही है। साल 2017 में पति से अनबन होने पर अलग रहना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले युवक से हो गई।

अमित ने महिला को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32F3hfe

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ