48 घंटे में छह पेशेंट ने दम तोड़ा, 13 दिन में 7573 केस मिले

गुड़गांव में संक्रमण की रफ्तार जहां तेज हो गई है, वहीं अब कोरोना जानलेवा अधिक हो गया है। पिछले 48 घंटे में जहां गुड़गांव में छह लोगों की मौत हो गई, वहीं पिछले 13 दिन की बात करें तो गुड़गांव में 7573 केस मिल चुके हैं। जबकि पूरे अक्टूबर महीने में 9299 केस मिले थे। जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, वहीं लोगों की लापरवाही भी बढ़ गई है।

खासकर त्यौहार के मौसम में सदर बाजार व मॉल्स में भी 40 फीसदी तक लोग या तो मास्क ही नहीं लगा रहे हैं या फिर मास्क को तरीके से नहीं लगाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार और तेज होने का खतरा मंडराने लगा है।

गुड़गांव में जहां शुक्रवार को सैंपलिंग व टेस्टिंग का आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया, वहीं कोरोना संक्रमित का आंकड़ा भी 38368 तक पहुंच गया। इनमें से 95 फीसदी केस शहरी क्षेत्र से सामने आए हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पांच फीसदी ही केस मिल रहे हैं। शुक्रवार को हुई 4069 सैंपलिंग व टेस्टिंग को मिलाकर गुड़गांव में 402610 लोगों के सैंपलिंग व टेस्टिंग की जा चुकी है।

जिनमें से 38368 पॉजिटिव केस मिले हैं। ऐसे में गुड़गांव में पॉजिटिविटी रेट 9 फीसदी के करीब है। जबकि प्रदेश में यह स्तर 6.60 फीसदी है। इसके अलावा गुड़गांव में शुक्रवार तक 239 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

अस्पतालों में एडमिट होने वाले पेशेंट का आंकड़ा 408 तक पहुंचा
गुड़गांव में जैसे-जैसे कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे गंभीर पेशेंट की संख्या भी बढ़ रही है। एक नवंबर तक गुड़गांव में अस्पतालों में केवल 200 पेशेंट ही अस्पतालों में एडमिट थे, जबकि अन्य 3500 पेशेंट होम आइसोलेट किए गए थे।

लेकिन इन 13 दिन में एक्टिव केस का आंकड़ा 37सौ से बढ़कर 6219 तक पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को गुड़गांव में 408 पेशेंट अस्पतालों में एडमिट किए गए हैं। जबकि 5800 से अधिक पेशेंट होम आइसोलेट किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nkoXVW

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ