चीन से तनाव के बीच आज रक्षा मंत्री बताएंगे, हमारी सेना कितनी तैयार... सरहदें कितनी सुरक्षित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार शाम को सीधे आपसे रूबरू होंगे। दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित देश के पहले और सबसे लंबे ऑनलाइन डबल कीर्तिमान समारोह में वे शाम 7 बजे से देश की बात करेंगे। भास्कर के पाठकों को यह भी बताएंगे कि चीन से तनाव के बीच सरहद पर हमारी क्या तैयारियां हैं।

हमारे पड़ोसी हमारे लिए क्या और किस प्रकार की चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं और उससे निपटने के लिए सेना क्या कर रही है। हाल ही में देश की सीमाओं पर हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए देशवासियों को आपसी सौहार्द का संदेश भी देंगे।

दैनिक राजस्थान में डबल कीर्तिमान स्थापित करने पर कोरोनाकाल में अपने पाठकों में उम्मीद और हौसले का उजाला कायम रखने के लिए सितंबर से दिसंबर तक लगातार 4 महीने देश का पहला और सबसे लंबा ऑनलाइन डबल कीर्तिमान समारोह चला रहा है। इन 4 माह में देश की नामचीन हस्तियों में कवि कुमार विश्वाश, फिटनेस एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर, शेयर मार्केट एक्सपर्ट राकेश झुनझुनवाला से लेकर ऑनलाइन लर्निंग एप बायजू के फाउंडर बायजू रविंद्रन व गीतकार प्रसून जाेशी शिरकत कर चुके हैं।

डबल कीर्तिमान समारोह भास्कर के शुभचिंतकों को समर्पित है, जिनकी असीम शुभकामनाओं से दैनिक भास्कर राजस्थान का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बन गया है।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 8239978601 पर मिस्ड कॉल दीजिए

रक्षामंत्री गुरुवार शाम 7 बजे आपसे रूबरू होंगे। आपको सिर्फ 8239978601 पर एक मिस्ड काॅल देना है। आपकाे एक लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आप देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सीधे सुन सकेंगे। इसके अलावा https://ift.tt/314vNqG पर भी क्लिक कर सकते हैं।

स्रोत: आईआरएस 2019 क्यू4 (एआईआर एंड टीआर)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amid tensions with China, Defense Minister will tell today, how ready our army is ... how safe the borders


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TU2wu1

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ