प्रेम नगर इलाके में महिला समेत चार ठगों ने दिवाली की खरीददारी कर रही महिला को रुपयों का लालच देकर लाखों रुपए के गहने ठग लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया है।
पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अमन इंक्लेव, दुर्गा चौक, प्रेम नगर-3 इलाके में परिवार के साथ रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वारदात के दिन दोपहर करीब 1.30 दिवाली की खरीददारी के लिए मार्किट गई हुई थी। तभी दुर्गा चौक हलवाई के पास उसे एक महिला और पुरुष मिले। उन्होंने कहा उनके पास काफी पैसे है।
वे अपने गहने दे दो तो उन्हें नोटों की गड्डी दे देंगे। ठग महिला ने उसे एक रुमाल दिया और कहा इसमें गहने रख दो। महिला ने अपने कान के बाली व मंगल सूत्र उतारकर रुमाल में रख दिए। तभी दो लड़के आए, उन्होंने एक रुमाल से बंधा हुआ पैकेट दिया। उसे खोलकर देखा तो उसमें कुछ नहीं निकला। पीड़ित महिला ने मुड़कर देखा तो चारों वहां से फरार हो चुके थे। महिला ने ठगा सा महसूस होकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36CvWmy
0 टिप्पणियाँ