पहले धर्म बदलकर लड़के से दोस्ती कर शादी की, फिर जबरन निकाह करवाया

पहले सोशल मीडिया पर धर्म बदलकर दोस्ती की, फिर लड़के की भावनाओं से खेलते हुए उससे शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ ही महीने बाद जब लड़के के सामने हकीकत सामने आई तो वह दंग रह गया।

लड़की ने सोशल मीडिया पर जानबूझकर अपना धर्म बदलकर नाम रखा हुआ था।लड़की और उसके परिवार वालों ने लड़के का प्राईवेट पार्ट क्षतिग्रस्त कर दिया।

धर्म परिवर्तन करवाने के बाद अब उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर उससे वसूली कर रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर लड़के को झूठे केसों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इस पूरे मामले में रोहिणी डीसीपी प्रमोद कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता लड़के से पूछताछ कर मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है। लड़के ने कुछ सबूत भी दिए हैं, उनको देखा जा रहा है। जल्द ही मामले में एफआईआर करने की तैयारी भी की जा रही है। जिसमें दोषी पाए जाने वालों को जल्द जल्द से गिरफ्तार भी किया जाएगा।

डीसीपी को दी लिखित शिकायत में उसने बताया कि बीते 2018 में उसकी सोशल मीडिया पर सोनिया नामक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई थी। सोनिया ने उसको बताया था कि उसके माता-पिता उसको काफी प्रताडि़त कर मारपीट करते हैं।

मोहित ने उसकी बातों में आकर उसके माता पिता से छुटकारा दिलवाने के लिए 26 नवंबर 2018 को उससे आर्य समाज मन्दिर में शादी कर ली। उनके एक बेटी भी हुई। शादी के करीब डेढ़ महीने तक तो सबकुछ ठीक चला। एक दिन वह डयूटी पर गया था। सोनिया ने फोन कर बताया कि पिता उसको लेने आए हैं।

वह उनके साथ जा रही है और जल्द ही वापिस लौट आएगी। चार पांच दिन बाद सोनिया ने उसको फोन कर बताया कि वह गांव गौंडा में लेने आ जांए। जब वह अपनी मां के साथ उसको लेने गांव गया। बीच रास्ते में सोनिया के भाई और पुलिस वाले समेत चार से पांच लोग मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First changed religion, married the boy and then got him forcibly married


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36umy4m

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ