कोरोना से 24 घंटे में एक की मौत, 41 नए केस आए, 87 ठीक होकर घर पहुंचे

जिले में 24 घंटे में एक मरीज की मौत हो गई। जबकि 41 नए केस भी आए। इस दौरान 87 ठीक होने वाले मरीज घर भेज दिए गए। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 45280 तक पहुंच गया। जबकि ठीक होने वालों का आकड़ा 44389 तक पहुंच गया। सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि जिले में अभी तक 4152017 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए हैं। इनमें से 368597 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 1330 की रिपोर्ट आनी बाकी है। 115 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। जबकि 377 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेट हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nMrb0Z

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ