दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, 40 तक पहुंचा पारा

राजधानी दिल्ली में सर्दी की सितम जारी है। मंगलवार को सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर के लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है, ठंड के बढ़ने के साथ प्रदूषण और कोहरे के स्तर में भी दोबारा वृद्धि देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग का मानना है कि दिन के समय धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है पर दिन में सोमवार के अपेक्षा धूप कम खिली जिस कारण ठंड की असर लोगों पर दिखी, कल के अपेक्षा आज लोग घरों से बाहर निकले और खुद को ठंड से बचाकर रखा।

मौसम विभाग के अधिकारियों का मानना है कि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब बना है। आज सुबह पालम में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आज पूरे दिन मौसम साफ बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तो वही अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई थी।

मंगलवार की सुबह 8 बजे राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 345 दर्ज किया गया जो अति गंभीर की श्रेणी में आता है। प्रदूषण नियंत्रण केंद्र से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण के स्तर में दोबारा से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

ठंड से बचाव के लिए राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में लोग बड़ी संख्या में अलाव जला रहे हैं। जिसका असर प्रदूषण के असर पर देखा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WCodjw

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ