दिल्ली में 655 नए मामले, 23 की मौत ; वैक्सीन लगाने के लिए सीरिंज ‘मेड इन चाइना’

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे है। शनिवार को दिल्ली सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 655 नए मामले आए और 23 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 988 मरीज ठीक हुए है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक 6,22,094 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 6,047,46 मरीज ठीक हो चुके है।

अब तक कोरोना के कारण 10,437 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी दिल्ली में 6911 एक्टिव केस है। इनमें से 3544 मरीज होम आइसोलेशन में है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 67,115 लोगों की जांच की गई। इनमें 40,138 लोगों की आरटी-पीसीआर और 26,977 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की गई। अब तक दिल्ली में 82,75,838 लोगों की कोरोना जांच की गई।

इमरान हाेथी.राजकोट | कोरोना से सुरक्षा के लिए देश में जनवरी में टीकाकरण शुरू होने वाला है। इसके लिए सीरिंज समेत अन्य सामान राज्यों में भेजा जा रहा है। गुजरात में जो सीरिंज पहुंची हैं, उन्हें भारत सरकार ने विशेष ऑर्डर देकर चीन में तैयार कराया है। इनकी पैकिंग पर भारत सरकार का ‘गर्वमेंट सप्लाई’ का लोगो लगा है। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने सौराष्ट्र के जिलों में टीकाकरण के लिए सीरिंज भेजे हैं।

महानगर पालिका प्रशासन के पास भी 0.5 एमएल के चीनी सीरिंज ही पहुंचे हैं। चूंकि, इन पर सरकारी लोगो लगे हैं, इसलिए ‘नॉट फॉर सेल’ की मुहर भी है। राजकोट जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मितेश भंडारी ने बताया कि देशभर में बच्चों के टीकाकरण में भी 0.5 एमएल की यही सीरिंज इस्तेमाल होती है। शेष पेज 04



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hlUQvA

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ