अवैध नशे के 900 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पैसे के लालच में करने लगा नशे का सौदा

पुलिस ने अवैध इंजेक्शन की तस्करी के आरोप में एक युवक को सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सेक्टर-37 के कट से गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध रूप से नशे के ट्रामाडोल के 900 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान यूपी के जौनपुर जिले के सुल्तानपुर गांव के रूप में हुई है। इस समय वह डबुआ कॉलोनी रह रहा था।

पुलिस अब यह पता कर रही है इतनी बड़ी संख्या में बिना बिल के वह इंजेक्शन कहां से लाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सराय ख्वाजा थाने में एनडीपीएस एक्ट व औषधि और प्रशाधन सामग्री अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डबुआ कॉलोनी में टेस्टिंग लैब में काम करता है। वह ये इंजेक्शन बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से किसी अनजान व्यक्ति से लेकर आया है। इसके बाद इन्हें लेकर वह दिल्ली बदरपुर बॉर्डर पर किसी को बेचने जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ia0Oi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ