प्रदेश स्तरीय कला उत्सव आज से शुरू, सभी जिलों के एक-एक सेंटर लेंगे हिस्सा

मंगलवार से स्टेट लेवल कला उत्सव शुरू होने जा रहा है, इसकी खास बात यह होगी कि सभी कलाकार अपने जिलों के एक-एक सेंटर से परफॉर्म करेंगे और कुरुक्षेत्र में बैठा निर्णायक मंडल कलाकारों की प्रतिभा का फैसला करेगा। सभी जिलों को इसके लिए लिंक उपलब्ध करवाए जाएंगे और अलग-अलग समय दिया जाएगा। जिस आधार पर कलाकार अपने जिलों में रहकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

जिला परियोजना संयोजक संगीता चौधरी ने बताया कि जैकबपुरा स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें गुड़गांव जिले में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम आए कलाकारों को भाग लेने का मौका दिया जाएगा।

इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को स्कूल में ट्रायल के तौर पर जायजा लिया गया। 15 दिसंबर को शास्त्रीय और लोक गायन, शास्त्रीय व लोक वाद्य संगीत व नृत्य में सभी लड़कियों की प्रस्तुति होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nlxt7F

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ