बुजुर्ग किसान के साथ बंदूक की नोक पर मारपीट, हालत नाजुक, केस दर्ज

मरोड़ा गांव के जंगलों में अपने खेतों में सिंचाई कर रहे हैं बुजुर्ग किसान के साथ बंदूक की नोक पर मारपीट करने का मामला सामने आया है।अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

मामला शनिवार दका है जब किसान दीन मोहम्मद अपने खेतों में पानी चला रहा था। गांव मरोड़ा का सद्दाम उस रास्ते से गुजरने लगा तो किसान ने पाइप के ऊपर से ट्रैक्टर गुजारने के लिए मना किया। सद्दाम गाली गलोंच व मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर गुस्साए सद्दाम ने किसान पर गोली चला दी जिससे वह जख्मी हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K8MI5p

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ