विजुअल आर्ट प्रतियोगिताओं में गुड़गांव के कलाकारों ने किया शानदार प्रदर्शन

राज्य स्तरीय कला उत्सव की विजुअल आर्ट प्रतियोगिताओं में गुड़गांव जिला के कलाकारों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिले के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने अलग-अलग वर्ग में राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई। जैकबपुरा सरकारी स्कूल में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। म्यूजिक टीचर संगीता ने बताया कि रविवार को यह परिणाम जारी किये गए। जिसमें विजुअल आर्ट 2 डी प्रतियोगिता की गर्ल्स कैटिगरी में पहले स्थान पर पानीपत के हिमांशु ने पहला स्थान, गुड़गांव के बलराम कुमार दूसरे स्थान पर और फतेहाबाद के राम तीसरे स्थान पर रहे। विजुअल आर्ट 3डी ब्वायज कैटिगरी में हिसार के मोहित पहले स्थान पर, रोहतक के दीपांशु दूसरे पर रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3peRGwb

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ