हाईवे पार कर रहे दो लोग शनिवार रात कार की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मे लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बाइपास रोड सेक्टर-8 काली मंदिर के पास रहने वाले साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शनिवार रात करीब 7.30 बजे अपने बड़े भाई जाहिर खान और चचेरे भाई सल्लू के साथ अजरौंदा मेट्रो स्टेशन की तरफ से बल्लभगढ़ की ओर पैदल जा रहे थे। दोनों रोड पार कर रहे थे तभी दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार कार ने जाहिर खान व सल्लू को टक्कर मार दिया। इसके बाद कार चालक फरार हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nCxUdD

0 टिप्पणियाँ