केवल सरकारी स्कूलों के अध्यापको की हुई कोरोना जांच, आज से नहीं खुलेंगे प्राइवेट स्कूल

गुड़गांव में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। रविवार को एक बार फिर 400 से अधिक पॉजिटिव केस मिले और इसके साथ ही कुल पेशेंट का आंकड़ा बढ़कर 17828 हो गए हैं। जबकि 14875 पेशेंट ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं रविवार को एक पेशेंट ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 160 तक पहुंच गया।

गुड़गांव में जहां 20 दिन में कुल 27 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, वहीं पिछले दस दिन में ही 20 लोगों की मौत हुई है। गुड़गांव में सरकारी स्कूलों के टीचर्स की रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए और स्कूलों को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं सोमवार से स्कूल खोलने में प्राइवेट स्कूल संचालक कतरा रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स की कोरोना जांच भी नहीं की गई है। ऐसे में सोमवार से केवल गवर्नमेंट स्कूलों में ही स्टूडेंट्स जा सकते हैं।

जिला में अब तक 228467 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं, जिनमें से 17828 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वहीं सितंबर महीने के 20 दिन में ही कोरोना संक्रमण ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। पिछले 20 दिन में ही 5911 मरीज मिल चुके हैं। शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार डराने वाली है। रविवार को भी गुड़गांव में 405 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें से 337 पॉजिटिव केस शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं। जबकि 69 पॉजिटिव केस ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। वहीं राहत की बात ये है कि गुड़गांव में एक दिन में रिकॉर्ड 392 पेशेंट ठीक होकर घर लौट गए।
शहरी क्षेत्र में 14863 कोरोना पॉजिटिव केस मिले
नगर निगम के जोन-1 में रविवार को 64 पॉजिटिव केस मिले, जिससे जोन-1 में पेशेंट की संख्या बढ़कर 4038 हो गई। इसी तरह जोन-2 में 91 केस मिले और कुल पेशेंट की संख्या बढ़कर 3939 हो गई। जबकि जोन 3 में पहली बार 24 घंटे में 101 पॉजिटिव केस मिले और कुल केस की संख्या बढ़कर 3788 हो गई। वहीं जोन-4 में रविवार को 81 नए पेशेंट मिले जिससे कुल संख्या बढ़कर 3098 हो गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 2965 कुल पॉजिटिव केस मिले हैं।
एक्टिव केस में रोजाना हो रहा इजाफा
गुड़गांव में सितंबर महीने में एक्टिव केस का आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। जहां एक सितंबर तक गुड़गांव में 1048 एक्टिव केस थे। वहीं 20 सितंबर को यह बढ़कर 2793 हो गए। हालांकि इनमें से 239 पेशेंट अस्पतालों में एडमिट किए गए हैं जबकि अन्य सभी पेशेंट को होम आइसोलेट किया गया है। यह आंकड़ा इसी तरह बढ़ता रहा तो गंभीर पेशेंट के लिए खतरा बन सकता है।

अभी नहीं खुलेंगे प्राइवेट स्कूल, अभिभावकों से नहीं मिल रही सहमति: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल यादव ने कहा कि सोमवार से वे स्कूल नहीं खोलेंगे। किसी भी स्कूल की ओर से स्कूल खोलने को लेकर सहमति नहीं दी है। हालांकि स्टूडेंट्स को सरकार का सर्कूलर भेज दिया है। लेकिन पेरेंट्स की ओर से एक भी सहमति पत्र नहीं मिला है। वहीं कई स्कूल संचालकों ने कहा कि अभी तक उनके टीचर्स की कोरोना जांच भी नहीं की गई है। ऐसे में बच्चों के साथ कोई भी रिस्क नहीं ले सकते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona investigation of teachers of government schools only, private schools will not open from today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33PJBVI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ