नकली पुलिसकर्मी बन धोखाधड़ी से महिलाओं के गहनें पार करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार

नकली पुलिसकर्मी बन धोखे से महिलाओं के गहनें उतरवा कर पार करने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने गिरफ्तार किया है। इनसे सेंट्रल व सेक्टर-17 थाने की एक-एक वारदात सुलझी है। इनसे 2 सोने के कड़े और 2 कंगन बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने आरोपी साजिद, सनावर अली, यूनुस और अमजद को गिरफ्तार किया है।

आरोपी साजिद और सनावर अली उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले हैं। जबकि यूनुस और अमजद महाराष्ट्र के पाटिल नगर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने फरीदाबाद में 1 जुलाई को सेक्टर-17 थाना और सेंट्रल थाना क्षेत्र में 2 वारदातों को अंजाम दिया था। इनके खिलाफ दोनों थाने में केस दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नकली पुलिसकर्मी बन सिविल ड्रेस में रहते थे और महिलाओं को पुलिसकर्मी बताते थे।

इस दौरान उन्हें गुमराह कर उनके गहनें उतरवा लेते थे। उनके असली आभूषणों को अपने पास रख नकली उनके बैग या पर्स में रख देते थे। आरोपी पहले से ही अपने पास नकली गहने रखते थे ताकि इन्हें बदल सकें। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नकली पुलिसकर्मी बन धोखे से महिलाओं के गहनें पार करने वाले गिरफ्तार आरोपी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FWjhRu

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ