एलेन वैक को सब रजिस्ट्रार के पद से हटाया गया

एलेन वैक को एलएनजेपी अस्पताल से समृद्ध अहिल्या बाई कालेज ऑफ नर्सिंग के रजिस्ट्रार के पद से हटा दिया गया है। अब एलेन वैक केवल एलएनजेपी अस्पताल से समृद्ध अहिल्या बाई कालेज ऑफ नर्सिंग की फिलहाल उप प्रधानाचार्य रहेंगी। दिल्ली नर्सिंग कांउसिल के अध्यक्ष अंजना ढल के द्वारा जारी आदेश के अनुसार सविता को अहिल्या बाई कालेज ऑफ नर्सिंग के सब रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया है।

कॉलेज के उप प्रधानाचार्या एलेन वैक पर बिना एंट्रेस बीएससी ऑनर्स नर्सिंग कोर्स में एडमिशन करने, केन्द्र के गाइड लाइन के विपरीत कॉलेज को खोल देने, कोरोना काल छात्राओं के मैस का चार्ज बढ़ा देने, छात्राओं से भोजन के पैसे एक माह का लेने और भोजन तीन सप्ताह देने सहित कई गंभीर आरोप है। बताया जाता है कि एलएनजेपी अस्पताल के अधीक्षक सुरेश और कुछ लोगों के कारण उपप्रधानाचार्य पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kqjEmI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ