शालीमार बाग इलाके में घर के अंदर महिला की हत्या, पति फरार

नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक के शालीमार बाग इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का शक महिला के पति पर है जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। मृतका की पहचान सोनी (28) के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया शनिवार सुबह शालीमार बाग थाना पुलिस को इस महिला की हत्या होने की सूचना मिली। बताया गया महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है।

पुलिस सिंगलापुर स्थित मौके वाले घर पर पहुंच ई। यहां घर के भूतल पर 28 साल की महिला मृत हालत में मिली। महिला मूलरुप से जिला हमीरपुर यूपी की रहने वाली थी, जो यहां किराए के घर में रहती थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला, कमरे में उसकी चूड़िया टूटी हुई थीं। घटनास्थल पर क्राइम टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए है।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जग जीवन राम अस्पताल भेज दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने महिला की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। यह केस मृत महिला की बहन राखी के बयान पर दर्ज हुआ। वह इसी घर में एक दूसरे कमरे में परिवार के साथ रहती है। सोनी को बीती रात दस बजे तक उसकी बहन ने कमरे में जिंदा देखा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/393IFBn

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ