प्रतिनिधिमंडल रेल मंत्री से मिला, ट्रेन सेवाएं बहाली का अनुरोध

पंजाब के किसान पिछले कई दिनों से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके कारण राज्य में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी सिलसिले में गुरुवार को पंजाब के नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिला और उनसे राज्य में रेल यातायात के सामान्य बनाने के लिए कदम उठाने की मांग की।

रेल मंत्रालय ने एक बयान के मुताबिक इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह, भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा शामिल थे।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण पंजाब में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कृषि और उद्योगों पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। उन्होंने रेल मंत्री से राज्य में जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं बहाल करने का अनुरोध किया। रेल मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रेल ट्रैक और रेलवे की परिसंपत्तियों को आंदोलनकारियों को हटाने का अनुरोध किया है ताकि राज्य में जल्दी से जल्दी रेल सेवाएं बहाल हो सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delegation met Railway Minister, request for resumption of train services


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38hncoe

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ