महिला के घर में घुस कर गोली मारने की धमकी देने वाला अरेस्ट

प्रेम नगर थाना पुलिस ने घर में घुसकर महिला को गोली मारने की धमकी देने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुरारी झा के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 पिस्टल और 3 कारतूस बरामद किए है। फिलहाल पुलिस आरोपी के क्रिमिनल रिकॉर्ड को खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला प्रेम नगर इलाके में परिवार के साथ रहती है। वह प्राइवेट स्कूल टीचर है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वारदात के दिन वह घर पर थी। देर शाम 8 और 9 बजे दो बार शराब के नशे में उसके जीजा मुरारी झा उसके घर पर आया। उसके हाथ में पिस्टल थी। दोनों बार जान से मारने की धमकी दी है और दोबारा आने को कहा है। वह हमारे परिवार पर हमला कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n3N6jk

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ