राजधानी के मोती नगर इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर को पुलिस ने बेनकाब किया है। इस सिलसिले में 54 लोग अरेस्ट किए गए हैं। शुरुआती जांच में कॉल सेंटर के जरिये विदेशी नागरिकों से करीब 100 करोड़ की ठगी की बात सामने आई है। पता चला है बिटकॉइन और गिफ्ट कार्ड्स के जरिये पैसा ट्रांसफर करवाया जाता था। करीब 4500 लोगों से ठगी की गई है।
कॉल सेंटर से 89 कंप्यूटर पुलिस ने जब्त किये हैं। कॉल सेंटर से एक लिखित स्क्रिप्ट भी बरामद हुई है। इसी स्क्रिप्ट के जरिये लोगों को जाल में फंसाया जाता था। डीसीपी साइबर सेल अन्येश रॉय ने बताया इस अवैध कॉल सेंटर के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद यहां छापा मारा गया।
इधर मिले लोग यूएस और अन्य देशों में लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारी व कर्मचारी बनकर कॉल कर रहे थे। वे विदेशी नागरिकों को विभिन्न प्रकार के कानूनी पचड़ों का डर दिखाकर उनसे रकम ऐंठ रहे थे। इस काम के लिए कॉल सेंटर में 89 डेस्कटॉप कंप्यूटर व सर्वर का सैटअप लगाया गया था। पकड़े गए 54 लोगों में से नौ महिलाएं शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3r2SLck

0 टिप्पणियाँ