वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया वादा- इस बार का बजट अभूतपूर्व हाेगा, भारत ने 100 सालाें में नहीं देखा हाेगा ऐसा बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि इस बार का बजट ‘अभूतपूर्व’ होगा। सरकार महामारी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और विकास को गति देने के लिए तत्पर है।
सीतारमण ने सीआईआई साझेदारी सम्मेलन-2020 में कहा, ‘मुझे अपने सुझाव भेजिए, ताकि हम एक ऐसा बजट बना सकें, जैसा इससे पहले कभी नहीं आया।

भारत ने 100 वर्षों में ऐसा बजट नहीं देखा होगा, जैसा कि महामारी के बाद आएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंस से कार्यक्रम काे संबोधित कर रही वित्त मंत्री ने कहा, ‘यह तब तक संभव नहीं होगा, जब तक मुझे आपके सुझाव और मांगों की सूची नहीं मिल जाती है।

आपके सुझाव के बिना मेरे लिए ऐसा दस्तावेज तैयार करना असंभव है, जो एक अभूतपूर्व बजट हो, एक बजट जिसे महामारी के बाद बनाया जा रहा है।’ बता दें कि 2021-22 का बजट 1 फरवरी 2021 को संसद में पेश किया जाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gZkRR8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ