राजधानी में 1091 नए केस, 26 मौत; अब तक दिल्ली में 6,17,005 लोग संक्रमित हो चुके

दिल्ली में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। रविवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1091 नए मामले आए और 26 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं, 1275 मरीज ठीक हुए है।

रिपोर्ट के अनुसार अब तक दिल्ली में 6,17,005 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 5,96,580 मरीज ठीक हो चुके है। अब तक कोरोना के कारण 10,277 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी दिल्ली में 10,148 एक्टिव केस है। इनमें से 5907 मरीज होम आइसोलेशन में है।

धीरे-धीरे सुधर रहा गृहमंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य

गुड़गांव. हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। मेदांता के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. दुबे ने बताया कि हालांकि गृह मंत्री ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं, लेकिन अब उन्हें ऑक्सीजन की कम आवश्यकता है। उन्हें रविवार को बुखार नहीं रहा और उनकी ब्लड रिपोर्ट में भी सुधार हुआ है। कुल मिलाकर डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KdDvZL

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ