केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किसानों के बीच सोमवार या मंगलवार को बैठक हो सकती है। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में कही। इधर, दिल्ली में किसानों ने पिछले 25 दिन में ठंड और दुर्घटनाओं में जान गवां चुके 33 किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया।
किसान नेताओं ने कुंडली बॉर्डर पर बैठक के बाद ऐलान किया कि प्रधानमंत्री मोदी जितनी देर तक ‘मन की बात’ करेंगे, किसान देशभर में ताली और थाली बजाएंगे। किसानों ने अगले 10 दिन की योजना भी बताई। कहा- सोमवार से सभी आंदोलन स्थलों पर 24-24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। यह तब तक चलेगी, जब तक सरकार तीनों कानूनों को रद्द नहीं कर देती।
एनडीए में शामिल सभी दलों से मुलाकात करेंगे किसान नेता
23 दिसंबर को किसान दिवस है। किसान संगठनों ने अपील की है कि इस दिन देशभर के लोग एक दिन का उपवास रखें। {26 और 27 दिसंबर को किसान एनडीए में शामिल दलों के नेताओं से मिलकर उनसे आग्रह करेंगे कि वो सरकार पर दबाव डालें और तीनों कानून वापस करवाएं।
ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ भी प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। {हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर तक टोल फ्री किए जाएंगे। अदाणी-अंबानी का बहिष्कार जारी रहेगा। आढ़तियों पर छापेमारी के विरोध में किसान इनकम टैक्स कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
यूपी में कार्रवाई से गुस्साए किसान, कहा- हाईवे की दूसरी लेन बंद करेंगे
किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि यूपी से आ रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सरकार जब्त कर रही है। अगर योगी सरकार ने ऐसा करना बंद नहीं किया तो गाजीपुर बॉर्डर पर हाइवे की दूसरी लेन ब्लाॅक करेंगे।
- किसानों ने कहा, ‘सरकार बेवजह देरी कर रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही बुजुर्गों की मौतें बढ़ रही हैं।’
- कृषि मंत्री तोमर ने कहा- ‘कानूनों से किसानों को फायदा होगा। देशभर के किसान यह समझ चुके हैं।’
- दिल्ली धरने से पंजाब लौटे 22 साल के किसान ने खुदकुशी कर ली। उस पर 6 लाख रु. का कर्ज था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38k4pqR

0 टिप्पणियाँ