साल भर में सौ लापता बच्चों को पुलिस ने परिवार से मिलाया

साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत इस साल सौ बिछड़े बच्चों को अपनों से मिला दिया। इनमें अस्सी नाबालिग हैं। लापता बच्चे केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि बिहार, यूपी, वेस्ट बंगाल आदी राज्य से ताल्लुक रखते हैं। डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट अतुल कुमार ठाकुर ने बताया सीपी एसएन श्रीवास्तव की ओर से मिले आदेश के बाद लापता बच्चों को ढूंढ़ने का काम तेजी से चल रहा है।

इसके लिए विशेष रूप से जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम इसी काम में जुटी हुई है। इस साल अभी तक पुलिस सौ से ज्यादा बिछड़े बच्चो को अपने परिवार से मिला चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3asMSPV

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ