फैक्ट्री में कंटीले तारों की चपेट में आने से युवक की हुई माैत

मुंडका इलाके में लोहे के कंटीले तारों का बंडल गिरने से युवक दब गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरेश कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सुरेश कुमार परिवार के साथ निठोरी, मुबारक पुर में रहता था। उसके साथी विक्रम कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुरेश कुमार मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में काम करता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mIzNVe

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ