पटपड़गंज इलाके में एक नाबालिग की हत्या के जुर्म में तीन लोगों को पकड़ा गया है। यह वारदात लूटपाट के पीछे हुई थी। आरोपियों की पहचान मंडावली निवासी 23 पीयूष, मधु विहार निवासी 19 वर्षीय सुमित और राहुल उर्फ लालू के तौर पर हुई। पुलिस ने इनसे लूट का मोबाइल बरामद कर लिया है।
डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया 15 दिसंबर को रात साढ़े दस बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर चाकू से वार किया गया था। उसकी मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। जांच के दौरान मृतक की पहचान 17 साल के रोनित आशीष के तौर पर हुई।
वह न्यू सीमा पुरी इलाके का रहने वाला था। जो प्राइवेट मेल नर्सिंग असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस की जांच पचास से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे पर फोकस हुई। आनंद विहार बस टर्मिनल और आई पी एक्सटेंशन के बीच चलने वाले दो सौ ऑटो और टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ की। इस बीच पुलिस को इनपुट मिला हत्या तीन लोगों ने की थी जो मंडावली और मधु विहार इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा उन्हें अरेस्ट कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h7e9sd

0 टिप्पणियाँ