यमुना डूब क्षेत्र में बाढ़ का पानी रोककर भूजल स्तर बढ़ाने के पायलट प्रोजेक्ट में दूसरे साल अच्छे नतीजे आए गए। तीन साल के पायलट प्रोजेक्ट के दूसरे साल की रिपोर्ट में 0.5 मीटर से दो मीटर भू-जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले साल 2019 में 1 मीटर से 1.3 मीटर थी। दिल्ली सरकार के अलीपुर में संगुरपुर गांव के पास प्रोजेक्ट के लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस वर्ष गहराई और एरिया भी बढ़ाया है।
विभाग ने यमुना डूब क्षेत्र के आसपास जमीन में पानी के रिसने की जांच के के लिए पीजोमीटर की संख्या में भी इजाफा किया है। इस साल की रिपोर्ट विभाग ने सेंट्रल वॉटर कमीशन (सीडब्ल्यूसी), सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी), सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी), दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (डीपीसीसी), यमुना मॉनीटरिंग कमेटी, समेत अन्य एजेंसियों और बोर्ड को कमेंट के लिए भेजी थी। जिसे हाल ही में यमुना मॉनीटरिंग कमेटी ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को सौंप दिया है।
26 एकड़ में डूब क्षेत्र में रोका पानी
प्रोजेक्ट में वर्ष 2019 में 17 एकड़ में पानी को रोका गया था। इसके लिए 1.5 मीटर जमीन की गहराई की गई थी। प्रोजेक्ट की लागत ज्यादा आने पर एजेंसियों ने दो साल और पायलट प्रोजेक्ट करने की सलाह दी थी। जिसके बाद पायल प्रोजेक्ट का समय बढ़ाया गया। रिपोर्ट के अनुसार प्रोजेक्ट के दूसरे वर्ष 2020 में पानी रोकने के लिए एरिया बढ़ाकर 26 एकड़ किया गया और जमीन की गहराई को भी 1.75 मीटर किया गया।
क्या है प्रोजेक्ट | दिल्ली की पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सरकार यमुना डूब क्षेत्र में 1 हजार एकड़ में बाढ़ का पानी रोकर भूजल स्तर बढ़ाने का प्रोजेक्ट है। इसके लिए संगुरपुर गांव के किसानों से तीन साल के लिए लीज पर 77 हजार एकड़ प्रतिवर्ष अनुसार जमीन ली गई है। कुल 40 एकड़ में 10 एकड़ जमीन ग्राम सभा की है। यहां छोटे तालाब बना कर पानी रोक कर भूजल स्तर को बढ़ाया जाएगा। जिसको बाद में ट्यूबेल से निकालकर सप्लाई किया जाएगा।
हैदरपुर जल शोधन सयंत्र में बेकार पानी के शोधन का सयंत्र लगाकर 16 एमजीडी पेयजल आपूíत हो रही है। वहीं, सप्लीमेंट्री नाले के पानी को द्वारका सेक्टर 25 में रोककर 15 एमजीडी सीवरेज का पानी एसटीपी में सीवरेज के शोधन के बाद ही पानी इस नाले में गिराया जाएगा। इससे भूजल भी रिचार्ज हो सकेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KdBInv

0 टिप्पणियाँ