सीएफओ ने कार शोरूम के लिए 120 करोड का लोन लिया, खरीदनी थी 200 खरीदी केवल 29

आर्थिक अपराध शाखा ने एक नया कंपनी के वित्त अधिकारी को अरेस्ट किया है। उस पर बैंकों को करोड़ों रुपए की चपत लगाने का आरोप है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय वैभव शर्मा के तौर पर हुई, जो गुड़गांव सेक्टर-54 में रह रहा था। आरोपी वैभव जेनिका समूह में मुख्य वित्त अधिकारी ’सीएफओ’ था। शुरुआती जांच में पता चला है आरोपी वैभव शर्मा करीब 300 करोड़ रुपए का चूना कई बैंकों को लगा चुका है।

आर्थिक अपराध शाखा के मुताबिक साल 2018 में एचडीएफसी बैंक के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया गया वैभव ने एक महंगी कार का शोरूम खोलने के लिए 120 करोड़ रुपए का लोन लिया था। बैंक में जो दस्तावेज जमा करवाए, उसके तहत 200 कार खरीदनी थी। हालांकि, उसने केवल 29 कार ही खरीदी।

आरोपी ने मात्र 90 दिनों के अंदर रुपए वापस करने का भरोसा दिया था। उसने जो बैंलेंस सीट पेश की थी, उसमें करोड़ रुपए का मुनाफा कंपनी में दिखाया गया। लेकिन वे दस्तावेज फर्जी निकले। आरोपी ने कई अन्य बैंकों से भी लोन लेकर रकम गबन की।

साउथ एमसीडी के बैंक अकाउंट में सेंध, फर्जी चेक से निकाले 88 लाख रुपए

ऑडिट में हुआ खुलासा, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

साउथ एमसीडी के बैंक खाते में सेंध लगा 88 लाख रुपए निकाल लिए गए। यह रकम इस साल जनवरी में निकली, लेकिन खुलासा बैंक अकाउंट के ऑडिट से हुआ। बहरहाल असिस्टेंट कमिशनर की ओर से मामले में दी गई शिकायत के आधार पर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है।

अब यह जांच का विषय है कि लाखों रुपए के इस गबन के पीछे एमसीडी में ही बैठे लोगों का हाथ है या फिर किसी शातिर जालसाज का। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख जांच में लगी है। पुलिस के मुताबिक इस मामले को लेकर एमसीडी साउथ जोन के असिस्टेंट कमिश्नर की ओर से शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर 16 दिसंबर को यह केस दर्ज किया गया।

पुलिस को बताया गया इस साल जनवरी में तीन फर्जी चेक की मदद से यह रकम निकाली गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया बुजुर्गों, अनाथ, विधवा को सहायता राशि देने के लिए डिपार्टमेंट की ओर से 136 चैक बांटे गए थे। हरेक चैक पर तीन हजार रुपए की रकम लिखी गई थी।

इन्हीं में से तीन चैक वे भी शामिल हैं, जिनसे धोखे से तीन बार में 88 लाख रुपए निकाले गए। एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच फर्जी चेक की मदद से बैंक में भुनाकर तीन बार में 20, 25 और 43 लाख रुपए निकाले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ui3Xk

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ