सिसोदिया ने कहा -केजरीवाल का शिक्षा मॉडल सच्चाई और ईमानदारी पर आधारित

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर कहा है कि यूपी सरकार के मंत्रियों ने जब बहस की चुनौती दी है, तो अब पीछे न भागें। मैं 22 दिसंबर को लखनऊ आऊंगा, बहस का समय, स्थान बताएं। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट करके दिल्ली के स्कूलों की चार पुरानी तस्वीरें डालकर फर्जीवाड़ा किया है। फोटोशॉप के बदले शिक्षा पर गंभीर बहस की तैयारी करें।

सिसोदिया ने चारों पुरानी तस्वीरों को हास्यास्पद बताया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल का शिक्षा मॉडल सच्चाई और ईमानदारी पर आधारित है, झूठ-फरेब के जरिए इसे चैलेंज टिक नहीं पाएगा। आप के यूपी चुनाव लड़ने की घोषणा की तो बीजेपी के मंत्री बौखला गए हैं। लेकिन उन्हें दिल्ली के स्कूलों के बारे में एक भी निगेटिव खबर नहीं मिली तो फर्जीवाड़े पर उतर आए।

सिसोदिया ने यूपी के मंत्री द्वारा जारी फोटोशॉप वाली चारों तस्वीरों के बारे में बताया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली एक छोटा राज्य है। हमारे संसाधन भी कम हैं। जबकि यूपी बड़ा राज्य है। संसाधन भी ज्यादा हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LPNg0B

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ