कोरोना के चार महीने में सबसे कम केस मिले, 135 पेशेंट ठीक होकर लौटे

हरियाणा में सबसे अधिक केस गुड़गांव में मिल रहे हैं। लेकिन पिछले चार महीने में जिला में पिछले 24 घंटे में सबसे कम 81 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं सात दिन में केवल दो पेशेंट की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। साथ ही एक्टिव केस भी दिसंबर महीने के 25 दिन में 80 फीसदी कम हो गए हैं।

जहां एक दिसंबर को 6062 एक्टिव केस थे, वहीं शुक्रवार को 1188 एक्टिव ही केस रह गए। शुक्रवार को गुड़गांव में 81 पॉजिटिव केस मिले जबकि 135 पेशेंट ठीक होकर घर लौट गए, जिससे एक्टिव केस घटकर 1188 रह गए। जिला में पिछले 25 दिन में कुल 6697 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि इस दौरान 11725 पेशेंट ठीक होकर घर लौट चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WKLMH9

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ