किसान आंदोलन में उलझी भाजपा अब एसवाईएल मुद्दे को लेकर 19 दिसंबर को जिला मुख्यालय सेक्टर 12 में एक दिवसीय उपवास रखकर विरोध करेगी। यह उपवास पंजाब सरकार द्वारा अनधिकृत तौर पर हरियाणा के हिस्से के पानी को रोकने के विरोध में रखा जाएगा।
यह जानकारी पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने दी। उन्होंने कहा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उपवास रखा जाएगा। इसके अलावा विपक्ष किस तरह अन्नदाता किसान भाइयों को भड़काकर देश में अव्यवस्था का माहौल बना रहा है, इसके लिए 20 से 31 दिसंबर तक पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता पूरे जिले में किसान सम्पर्क अभियान करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kblawi

0 टिप्पणियाँ