स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने ईकोग्रीन कंपनी की लगाई क्लास

वर्ष 2021 का स्वच्छता सर्वेक्षण जनवरी से सुरू हो रहा है लेकिन ईकोग्रीन कंपनी की कार्यप्रणाली अभी सुधर नहीं पायी है। शहर की प्रॉपर सफाई और कूड़े का समुचित उठान होने को लेकर निगम पार्षद भी आए दिन सवाल खड़े करते रहते हैं। इसी मुद``दे को लेकर सोमवार को निगम कमिश्नर डॉ. यश गर्ग ने ईकोग्रीन कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया।

निगम कमिश्नर ने कंपनी अधिकारियों से कहा कि जब जगह जगह खते से प्रॉपर कचरा नहीं उठ पाएगा तो डूर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कैसे हो पाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि कंपनी की कार्यप्रणाली से जनप्रतिनिधि भी संतुष्ट नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38sEzku

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ