डाॅ. गुप्ता ने कहा -हृदय की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत

ठंड में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा अधिक विषय पर सेमिनार का आयोजन हास्पिटल में आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ऋषि गुप्ता थे। उन्होंने कहा हृदय की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है, क्योंकि ठंड में हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली नसें सिकुड़ने लगती हैं। रक्त का संचार धीमा हो जाता है। इससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सुबह-शाम सैर पर जाने की बजाए घर पर व्यायाम करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ulONn

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ