सफाई में कमियां, निगम प्रशासन ने ईकोग्रीन कंपनी पर सात लाख रुपए का जुर्माना

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डंपिंग साइट तक कूड़ा पहुंचाने में लापरवाही बरतने पर निगम प्रशासन ने ईकोग्रीन कंपनी पर करीब सात लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। एसडीओ के निरीक्षण में ये कमियां पाई गई थीं। स्वच्छता भारत मिशन के प्रभारी एवं एसडीओ सुरेंद्र खट्टर ने बताया कि नवंबर में उन्होंने कंपनी की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया था। इसमें कई कमियां सामने आई थीं। इनमें डोर टू डोर कूडा कलेक्शन प्रॉपर तरीके से नहीं हो रहा है। बिना कवर्ड किए वाहनों से कूड़ा डंपिंग साइट तक पहुंचाया जा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nMPlbQ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ