जेईई मेन्स; पहली परीक्षा 23-26 फरवरी तक होगी

देश के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जाॅइंट एंट्रेस एक्जाम (जेईई मेन्स) की परीक्षा इस साल चार बार आयोजित होगी। पहले सत्र में इसका आयोजन 23 से 26 फरवरी 2021 तक होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्हाेंने नई प्रणाली के बारे में बताया कि इस बार छात्रों को परीक्षा में अपने स्कोर में सुधार करने के कई अवसर मिलेंगे।

यदि किसी उम्मीदवार की किसी विशेष महीने में बोर्ड परीक्षा है या कोरोना महामारी की वजह से वह उपस्थित नहीं हो पा रहा है, तो उसके पास परीक्षा देने के लिए दूसरे सत्र भी हैं। जानिए परीक्षा कैसे और कब आयोजित होगी? चार परीक्षाओं का टाइम टेबल क्या है?

23 से 26 फरवरी, 15-18 मार्च, 27-30 अप्रैल और 24-28 मई।
एक्जाम कौन लेगा?
क्या सभी में भाग लेना जरूरी है?
नहीं। यदि किसी सत्र में परीक्षा देने का मौका चूक गए हैं या फिर पेपर अच्छा नहीं गया है तो उम्मीदवार फिर से प्रयास कर सकेंगे।
प्रश्नपत्र का पैटर्न क्या रहेगा?
90 सवाल होंगे। सेक्शन ए में अभ्यर्थियों को 75 सवाल हल करने होंगे। सेक्शन बी में 15 वैकल्पिक प्रश्न होंगे, निगेटिव मार्किंग नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gStOM2

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ