निगम द्वारा 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले जीरो वेस्ट डे की हो रही तैयारी

नगर निगम द्वारा 25 दिसम्बर सुशासन दिवस को जीरो वेस्ट डे के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए तेजी से तैयारियां चल रही है। इसके तहत एक ओर जहां गुड़गांव की विभिन्न आरडब्ल्यूए को सूचना भेजी गई है, वहीं दूसरी ओर घर-घर से कचरा एकत्रित करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम की स्वच्छ भारत विंग के अधिकारियों ने स्थानीय राजीव चौक स्थित बेरीवाला बाग ट्रांसफर स्टेशन में पहुंचकर घर-घर से कचरा एकत्रित करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 250 ड्राईवर/हैल्पर शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mMCxR7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ