रूडसेट की जिला स्तरीय परामर्श समिति बैठक में प्रस्तुत की गई चालू वित्त वर्ष की रिपोर्ट

ग्रामीण विकास एवं स्वः रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (रूडसेट) की जिला स्तरीय रूडसेटी परामर्श समिति की 122वीं बैठक मंगलवार को उपायुक्त अमित खत्री की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें बताया गया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक 7 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें 229 बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वः रोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। रूडसेट संस्थान के निदेशक संजय धींगड़ा ने बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्थान ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान कोरोना का प्रकोप होने और लाॅकडाउन लागू होने की वजह से 4 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लक्ष्य के विरूद्ध दो कार्यक्रम ही किए जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pjSu3g

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ