महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के तहत बुधवार से डिस्टेंस एजुकेशन की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए शहर के अलग-अलग कॉलेजों में सेंटर तैयार किए गए हैं। केवल एक शिफ्ट में ही यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके एडमिट कार्ड छात्रों को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। दोपहर 2 से 4 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 के चलते यह परीक्षाएं देरी से शुरू की जा रही हैं। दरअसल, यह परीक्षाएं मई माह में करवाई जानी थी। लेकिन अब यह परीक्षाएं दिसंबर से जनवरी माह तक आयोजित की जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nKgdJt

0 टिप्पणियाँ