टीबी के एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में 31 नए रोगियों की हुई पहचान

जिले में दो से 16 दिसंबर तक टीबी के रोगियों को खोजने के लिए एक्टिव केस फाइडिंग अभियान चलाया गया। 15 दिन के इस अभियान में जिला स्वास्थ्य विभाग ने 31 नए क्षय रोगियों की पहचान की गई है। इन्हें विभाग अपने तहत पंजीकृत करवाकर अब इनका इलाज शुरू करवाएगा।

अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के 260 टीमों ने पांच लाख से ज्यादा आबादी की स्क्रीनिंग की थी। ज्यादातर स्लम क्षेत्रों में बनी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की टीमों द्वारा मौके पर जाकर स्क्रीनिंग की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37EpaOJ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ