रिहान और आरव की युगल जोड़ी ने 268 रन की साझेदारी से दिलाई जेबी स्पोर्ट्स अकादमी को ट्राई सीरीज में विजय

आरव जेफ और रिहान कोहाड़ की युगल जोड़ी की साझेदारी ने जेबी स्पोर्ट्स अकादमी को कुलदीप दीवान अकेडमी पर 147 रनों से जीत दिलाई। गुड़गांव के सेक्टर 56 स्थित फ्लोरेंस अकादमी में जेबी स्पोर्ट्स तथा कुलदीप दीवान अकादमी के बीच अंडर 12 वर्ष लड़कों का ट्राई सीरीज क्रिकेट मैच खेला गया था।

इस मैच में जेबी स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 339 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए कुलदीप दीवान अकादमी की टीम 35.5 ओवर में ही 192 रन बनाकर सिमट गई।
जेबी स्पोर्ट्स की टीम को विजय दिलाने का श्रेय गेंदबाज आरव जेफ तथा बल्लेबाज रिहान कोहाड़ को दिया गया। रिहान ने अविजित रहते हुए शानदार 210 रन बनाए जबकि आरव ने अविजित 32 रन बनाए। दोनों के बीच 268 रन की साझेदारी हुई। आरव ने 1 विकेट लिया। रिहान मैन ऑफ द मैच बने।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mKmMul

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ