झगड़े में नुनेरा गांव के पूर्व सरपंच सहित 7 लोग घायल

जमीनी विवाद के चलते गांव नुनेरा के समीप दो गुटों में गोली चली। इस झगड़े में गांव नूनेरा के पूर्व सरपंच को गोली लगी। झगड़े मे 7 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गुड़गांव रेफर कर दिया गया। विवाद जमीन का बताया जा रहा है। काफी समय से यह विवाद चल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव नुनेरा निवासी आरिफ ने बताया कि उसका भाई जो गांव का पूर्व सरपंच इम्तियाज गांव सांचौली के समीप एक फार्म हाउस की जमीन पर काफी समय से विवाद चल रहा है। उसी को लेकर सोमवार की सुबह एक महिला अपने साथ कुछ बाउंसरो को लेकर आई और झगड़ा शुरू कर दिया। इस झगड़े में उसके भाई इम्तियाज को गोली लगी। जिसे सोहना सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गुड़गांव के लिए रेफर कर दिया गया।
सात हुए घायल| इस झगड़े में रोहतक निवासी रविंदर, गौरव, कुलबीर, आशीष ,दिल्ली निवासी विशाल, रंगपुरी दिल्ली निवासी आकाश व को काफी चोट आई। जिन्हें सोहना के सामान्य अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें गुड़गांव के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, बयान आने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुड़गांव. अस्पताल में उपचाराधीन घायल लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rpY6uC

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ