हरियाणा सरकार द्वारा गुड़गांव जिला अंतर्गत मानेसर नगर निगम का गठन करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई है। इसके साथ ही गुड़गांव जिला दो नगर निगम वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। इस फैसले से जहां इंडस्ट्रियल क्षेत्र में खुशी की लहर है, वही प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ बढ़ने की चिंता है। मानेसर नगर निगम में साथ लगते 29 गांवों को शामिल किया जाएगा।
इसके अलावा जिला में तीन नगर पालिका व एक नगर परिषद के साथ-साथ 170 ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं। मानेसर नगर निगम बनने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास हो सकेगा। मानेसर आईएमटी हब के रूप में विकसित हो चुका है और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र भी महानगर की श्रेणी में तब्दील होते जा रहे हैं।
मानेसर के साथ लगते केएमपी एक्सप्रेस-वे आने वाले दिनों में पलवल सोनीपत रेल लाइन बिछाई जाएगी, जो मानेसर व पचगांव चौक होते हुए गुजरेगी। ऐसे में केएमपी के साथ लगते क्षेत्र के विकास को और भी गति मिल सकेगी।
दो नगर निगम व तीन नगर पालिका व एक नगर परिषद वाला जिला बना| गुड़गांव जिला में अब मानेसर व गुरुग्राम दो नगर निगम बन जाएंगी। इसके अलावा सोहना में नगर परिषद, हेलीमंडी, पटौदी व फर्रुखनगर तीन जगह नगर पालिकाएं हैं।
इसके अलावा जिला में करीब 170 ग्राम पंचायतें भी हैं। यह हरियाणा में पहला ऐसा जिला है, जहां दो नगर निगम बनाई गई हैं। मानेसर की पहचान इंडस्ट्रीयल क्षेत्र की है, जहां छोटे-बड़े करीब सात हजार उद्योग लगे हुए हैं।
नवसृजित नगर निगम मानेसर की सीमा में शामिल किए जाने वाले 29 गांवों में मानेसर (ग्रामीण एवं शहरी), कासन, खोह, नाहरपुर कासन, नवादा, फतेहपुर, ढाणा, बास कूसला, बास हरिया, कांकरोला, भांगरोला, ढोरका, वजीरपुर, बढ़ा, सिकंदरपुर रामपुर (गांव शिकोहपुर की राजस्व सम्पदा में स्थित), शिकोहपुर, नखड़ोला, बार-गुज्जर, नौरंगपुर, मेवका, हयातपुर, सहरावन, नैनवाल, कुकड़ोला, झुंड सराय (वीरान), झुंड सराय(आबाद), फाजलवास, गोपालपुर और गढ़ी-हरसरू शामिल होंगे।
नए नगर निगम, मानेसर में इन 29 गांवों को शामिल किए जाने पर तीन लाख की न्यूनतम आबादी के आवश्यक मानदंडों को पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान सीमाओं के अनुसार इस नए निगम का कुल क्षेत्रफल 124.32 वर्ग किलोमीटर होगा। नए नगर निगम, मानेसर में इन 29 गांवों को शामिल किए जाने पर तीन लाख की न्यूनतम आबादी के आवश्यक मानदंडों को पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान सीमाओं के अनुसार इस नए निगम का कुल क्षेत्रफल 124.32 वर्ग किलोमीटर होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aF4fx6

0 टिप्पणियाँ