खंड के गांव ख्वासपुर के सरपंच द्वारा महेश पंच के फर्जी हस्ताक्षर करके सदन की कार्रवाई पूरी करने के मामले में सरपंच व तीन ग्राम सचिवों के खिलाफ खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी ने जिला उपायुक्त व थाना फर्रूखनगर को एफआईआर दर्ज करने व सस्पेंड करने के लिए पत्र लिख दिया है। सरपंच और ग्राम सचिवों पर फर्जी हस्ताक्षर मामले में गाज गिर सकती है।
हैरत की बात तो यह है कि करीब तीन साल की पंचायत कार्रवाई रजिस्टर में लाखों के विकास कार्य पंचायत द्वारा पास कराये गए। लेकिन कार्यवाही पुस्तिका में ग्राम सचिवों ने हस्ताक्षर तक नहीं किए और सरपंच ने पंच महेश यादव के फर्जी हस्ताक्षर करवा दिए। सरकारी व गैर सरकारी लैब द्वारा फर्जी साईन की पुष्टि भी कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mp4IWf

0 टिप्पणियाँ