शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में धूप से मामूली राहत

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। जहां गत मंगलवार को गुड़गांव में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन दिन में ठंडी हवाएं चलने के कारण दिन में भी लोगों ने ठंड महसूस की। लेकिन धूप रहने से ठंड में मामूली राहत महसूस की।

पिछले तीन दिन से अचानक ठंड बढ़ गई है। गत 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन तीन दिन में ही आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आई है। ऐसे में एकाएक बढ़ी ठंड से जहां गर्म कपड़ों के बाजार में बूम आ गया है, वहीं ठिठुरन के कारण कोल्ड के पेशेंट अधिक हो गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nt6QgS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ