जेब्रा लाइन पैदल यात्रियों के लिए आरक्षित, पार करने पर 500 रुपए का होगा जुर्माना

डीसी यशपाल यादव के निर्देश पर संभावित कोहरे को देखते हुए रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से ओल्ड फरीदाबाद चौराहे पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरुक किया। ट्रैफिक पुलिस और रोड सेफ्टी के सदस्यों ने कहा कि चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग पैदल यात्रियों के लिए आरक्षित होता है। यदि कोई वाहन चालक इसे पार करता है तो उसका 500 रुपए का चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में ठंड के साथ साथ कोहरा भी पड़ेगा। ऐसे में वाहन चालकों को बहुत सावधानी पूर्वक सड़क पर चलना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gPn69w

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ